spot_img
spot_img

एक्‍टर विक्रम गोखले की सेहत पहले से बेहतर, अस्‍पताल ने जारी किया बयान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर विक्रम गोखले की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। यह बात पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के प्रशासन द्वारा जारी किए गए बयान में कही गई है। डॉक्टरों ने अभिनेता के हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि विक्रम गोखले की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। यदि उनकी तबीयत इसी तरह ठीक होती गई तो आने वाले 48 घंटों में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से भी हटाया जा सकता है।

15 दिनों से भर्ती हैं अस्‍पताल में

याद दिला दें अभिनेता बीते 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।राहत वाली बात यह है कि कोमा में जाने के बाद अब अभिनेता अपने शरीर के अंगों को हिला रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते वक्त विक्रम गोखले के मैनेजर शिरीष यद्गीकर ने बताया कि “अभिनेता अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट भी स्थिर है।

दो दिन पहले वायरल हो गई थी निधन की खबर

बता दें कि बुधवार को अभिनेता के निधन की खबर जंगल में आग की तरह वायरल हो गई थी। लेकिन, अभिनेता की पत्नी व्रुषाली गोखले ने गुरुवार सुबह बताया था कि वह कोमा में हैं और उनके शरीर के कुछ अंग अब काम नहीं कर रहे हैं। व्रुषाली ने बताया था कि “वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। अब डॉक्‍टरों ने से सेहत में सुधार की सूचना दी है।

आखिरी बार दिखे थे निकम्‍मा फिल्‍म में

बता दें कि विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘परवाना’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...