Ranchi : माल उधार लेकर निर्धारित समय पर पैसा नहीं देने वाले डिफॉल्टर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही सारे राज्य भर के व्यापारियों को डिफॉल्टर व्यापारी के बारे में आगाह किया जाएगा। इस बात का फैसला आज झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की बैठक में किया गया। बैठक में पंचायत समिति में दिए गए केस पर समीक्षा की गई।
मौके पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि सामान उधार लेकर पैसे नहीं देने वाले व्यापारियों के खिलाफ हमारे सदस्यों ने पंचायत समिति में केस किया था, जिसकी समीक्षा कर कई फैसले लिए गए।
पंचायत समिति में बहुत से व्यापारियों के कैसे आये हैं। संघ द्वारा पत्राचार के बाद कई व्यापारियों ने बकाया रकम लौटाया और कई लोगों ने कुछ मोहलत मांगी। कुछ व्यापारियों ने आंशिक भुगतान भी किया। सदस्यों के बकाया रकम नहीं देने वाले व्यापारियों की काली सूची तैयार की गई है। जिसे बहुत ही जल्द हमारे सदस्यों के बीच जारी की जाएगी।
काली लिस्ट जारी होने के बाद होलसेल मंडी से उन व्यापारियों का बहिष्कार किया जायेगा। साथ ही बाहर की मंडियों में ऐसे व्यापारी की सूची भेज कर आगाह किया जाएगा कि उन व्यापारियों से बच कर रहें। कोई भी लेन-देन उनके साथ न करें। डिफॉल्टर व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अनिल जालान, कार्यकारणी सदस्य राजेश कंदोई, विवेक मेहता, सौरभ बथवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : गोमो की बेटियों ने बिहार में किया कमाल… देखें
इसे भी पढ़ें : UPSSSC में कई पदों पर निकली वेकैंसी… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : जेई के बेटे की बर्थ डे पार्टी में दनादन चली गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में एन’काउंटर, रंका थानेदार को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शीतलहरी शुरू, जानें कब से…










