Chouparan(Krishna Paswan) : अवैध बालू खनन के खिलाफ चौपारण पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुये दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। ये दोनों वाहन कठम्बा मोड़ के पास से तब पकड़े गये, जब वे बालू लादकर बाजार की ओर जा रहे थे, बिना किसी वैध परमिट या दस्तावेज के। थानेदार अनुपम प्रकाश ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से कुछ ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कठम्बा मोड़ के पास नाका लगाकर ट्रैक्टरों को रोका। जांच में पाया गया किदोनों ट्रैक्टरों के पास न कोई वैध परमिट था,न ही कोई खनन या परिवहन से जुड़ा दस्तावेज।इसके बाद दोनों वाहनों को ज़ब्त कर चौपारण थाना परिसर लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
चौपारण पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Date:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…
Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...
रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…
Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...
शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…
Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...
MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…
Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...








