spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पोस्ट ऑफिस में अकाउंट वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, बजट में हुआ ये ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2022 23 का आम बजट संसद में पेश किया। इसके तहत वित्त मंत्री ने कहा कि देशभर में मौजूद 1.5 लाख से भी ज्यादा डाकघरों यानी पोस्ट ऑफिस को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (nirmala sitharaman budget 2022) भाषण में बैंकिंग सेक्टर और टैक्सपेयर्स के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। इस घोषणा से पोस्ट ऑफिस सर्विस में जबरदस्त बदलाव आएंगे और लाखों-करोड़ों कस्टमर को बड़ा फायदा मिलेगा।

75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट की होगी ओपनिंग

वित्त मंत्री ने कहा कि 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी खोले जाएंगे। कम से कम लागत में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही डिजिटल बैंकिंग को सरकार का सपोर्ट जारी रहेगा।

किसानों और वरिष्ठ नागरिकों को होगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में सभी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को मूल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे लोग खुद ऑनलाइन अपने खातों का संचालन कर सकेंगे। साथ ही पोस्ट ऑफिस खातों तथा अन्य बैंकों में पैसे का लेन-देन भी ग्राहक खुद से कर सकेंगे। सीतारमण ने कहा, ‘2022 में देश के पूरे 100 फीसदी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे और इससे वित्तीय समावेश तथा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एटीएम के जरिए खातों का संचालन संभव हो जाएगा तथा पोस्ट ऑफिस खातों और बैंक खातों के बीच कोष का आदान-प्रदान हो सकेगा।’वित्त मंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों में विशेषकर किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह लाभदायक होगा ।वर्तमान में पोस्ट ऑफिस, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए बचत खाता सेवाएं और भुगतान संबंधी बैंक सेवाएं प्रदान करते हैं।

खाता धारकों का होगा वित्तीय समावेश

भारत में केपीएमजी के फाइनेंशियल सर्विसेज एडवाइजरी के पार्टनर और हेड संजय दोशी ने कहा कि इसका मतलब 1.5 लाख डाकघरों में खाताधारकों का वित्तीय समावेश होगा। वर्तमान में, डाकघर अपने पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर धन के सीमित हस्तांतरण को जमा करता है क्योंकि यह बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ा नहीं है। दोशी ने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि वाले 35 करोड़ से अधिक डाकघर जमा खातों को कोर बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। कोर बैंकिंग का हिस्सा होने से फंड के प्रबंधन में आसानी होगी, जिसमें पोस्ट ऑफिस की बचत से बैंक खातों में फंड ट्रांसफर करना और बैंक खातों से पोस्ट ऑफिस के खाते में ट्रांसफर करने जैसी सुविधा शामिल है. इसका मतलब है कि बैंकों के लिए डाकघर खातों और जमा धारकों तक पहुंच, बैंकिंग ग्राहकों तक पहुंच में आसानी डाकघर बचत योजनाओं के लिए बैंकों के पास जमा जमा को टैप करने का एक अवसर है। इंटर ऑपरेबिलिटी डाकघर ग्राहकों को बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सेस प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें :7 फरवरी से खुल जाएंगे सभी स्कूल, अन्य गाइडलाइन पर…

इसे भी पढ़ें :बजट को लेकर झारखंड के व्यवसायियों का दावा, भविष्य का रखा गया ध्यान

इसे भी पढ़ें :रांची के युवक की दुमका में सड़क किनारे मिली डेड बॉडी, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें :राजभवन से विरमित हुये शैलेश कुमार सिंह, बनाये गये इस विभाग के अपर सचिव

इसे भी पढ़ें :इस शख्‍स को जलती गाड़ियां देख आता है खूब मजा, अबतक फूंक चुका कई वाहन

इसे भी पढ़ें :पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स

इसे भी पढ़ें :बजट 2022 लाइव : जानिये बजट की खास बातें…

इसे भी पढ़ें :लाइनमैन का काटा चालान, फिर उसने जो किया, थाने में मचा हड़कंप, देखें…

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...