DHANBAD : धनबाद में एक शख्स ऐसा है जिसे जलती गाड़ियां देख खूब मजा आता है। वह बहुत खुश होता है। इस बात का खुलासा उसने पुलिस के सामने किया। वह अबतक कई गाड़ियों को फूंक चुका है। धनबाद के कोर्ट रोड हेड पोस्ट ऑफिस के पास एक एसयूवी गाड़ी में आग लगा रहा था। उसी वक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक महावीर नगर में रहने वाला वीरू भारती है। पुलिस ने कहना है कि उसे वाहनों में आग लगाने की सनक है। वह रात में निकलता था। सड़क के किनारे या मोहल्लों में खड़े गाड़ियों में आग लगाकर उसे जलता हुआ देख खुश होता। पिछले पांच दिनों में वह 9 वाहनों को आग के हवाले कर चुका है। रविवार की रात भी उसने 7 गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस से कहा कि जलती गाड़ियां देख उसे अच्छा लगता था। उसे यह काम करने में मजा आता है।
आरोपी की स्कूटी बरामद
आरोपी की स्कूटी को पुलिस ने रेलवे कॉलोनी से बरामद किया है। रांगाटांड़ में रहने वाले ऑटो चालक अभिषेक दास की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीरू भारती को जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी वह दो गाड़ियां फूंक चुका है।
इसे भी पढ़ें :पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :बजट 2022 लाइव : जानिये बजट की खास बातें…
इसे भी पढ़ें :लाइनमैन का काटा चालान, फिर उसने जो किया, थाने में मचा हड़कंप, देखें…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन
इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये
इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल















