रांची : गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को फर्जी डिग्री मामले में Highcourt में मिली राहत। कोर्ट में उनके खिलाफ कोई पीड़क कार्यवाही नहीं करने का आदेश सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने डिग्री को फर्जी बताने वाले को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि किस आधार पर डिग्री को फर्जी बताया गया है।
Highcourt से निशिकांत की पत्नी को भी राहत, 27 को अंतिम सुनवाई
उधर, जमीन खरीद मामले में भी निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। इस मामले में 27 जनवरी को अंतिम सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि देवघर में जमीन खरीद मामले में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसे भी पढ़ें :सौतेली मां से Mobile के लिए मांगे 10 हजार रुपये, नहीं मिला तो…
पीड़क कार्यवाही पर रोक
इसमें आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों से मिलीभगत कर इन्होंने राजस्व की हानि की है। इसके खिलाफ अनामिका गौतम ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर प्राथमिकी को रद करने की मांग की है, जिस पर पूर्व में अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्यवाही पर रोक लगाई है।
इसे भी पढ़ें :रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)














