spot_img

उज्जैन से लौट रहे चार दोस्तों के साथ हादसा, चंद मिनटों में मौ*त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्‍थान में भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई तेज रफ्तार कार। हादसे में कार सवार जयपुर में कोटपूतली के 4 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में इंजीनियर और बिजनेसमैन शामिल हैं। कार सवार उज्जैन से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में से दो लोग उछलकर बाहर गिर गए और गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह बिखर गया। एक्सीडेंट अजमेर के भिनाय इलाके के बांदनवाड़ा में गुरुवार शाम 5 बजे हुआ। मृतक सांगखेड़ा कोटपूतली जयपुर के रहने वाले हवा सिंह, संदीप सिंह, शेर सिंह और सतवीर थे। कार में मिले कागज के हिसाब से माना जा रहा है कि ये लोग उज्जैन गए हुए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में कार के आगे वाला हिस्सा बिखर गया था। सांगखेड़ा सरपंच सोनू चौधरी ने बताया, मृतक चारों ही घूमने के लिए गए थे। मृतकों में सतवीर जाट इंजीनियर थे, जबकि संदीप सिंह चौधरी प्रॉपर्टी व्यवसायी थे। शेर सिंह गांव में ही खेती करता है और हवा सिंह सेना से रिटायर्ड थे।

हॉस्पिटल के सामने से गुजर रहा था ट्रेलर

जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे बांदनवाड़ा हॉस्पिटल के सामने से ट्रेलर गुजर रहा था। कार ट्रेलर के पीछे ही थी। जैसे ही अचानक ट्रेलर ने ब्रेक लगाए, स्पीड में आ रही कार ट्रेलर में घुस गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार सवार चारों की मौत हो गई है। हादसे के बाद जाम लग गया था।

Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा

Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM

Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्‍टर कैकला सत्यनारायण

Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल

Read this also : सीएम हेमंत ने सहायक अभियंता सुरेश राम के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश

Read this also : सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा, कोहली को पछाड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...