Chouparan(Krishna Paswan) : मौत की घाटी के नाम से मशहूर हजारीबाग के चौपारण की दनुआ घाटी में फिर हादसा हुआ है। बीती रात यहां कोयला लदा एक ट्रक पलट गया। जिस वजह से रोड पूरा ब्लॉक हो गया। जीटी रोड पर आवागमन पूरा ठप्प पड़ गया। 8-10 किमी तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। खबर पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस पहुंची। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हटाने में जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दनुआ घाटी में फिर हादसा… देखें वीडियो #hazaribagh #danuaaghati #chouparan #JharkhandNews #Accidents pic.twitter.com/W1iHNC2Ol3
— KohramLive (@KohramLive) January 21, 2025








