सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग सिस्टम डेवेलप करें : सीएम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के साथ की समीक्षा बैठक

रांची : राज्य में सड़क निर्माण योजनाओं को ससमय पूरा करने का कार्य करें। अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण सड़के बने यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनती हैं उस क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। आवागमन की सुविधा के साथ-साथ यह आर्थिक विकास का मार्ग खोलता है। क्षेत्र विशेष की जरूरत के अनुसार सड़कों का निर्माण कार्य कराएं। सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक में कही।

मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि वैसी सभी सड़कें जिसका कार्य प्रगति पर है उन सड़कों का प्रतिदिन वास्तविक रिपोर्ट प्राप्त करने के निमित्त मैकेनिज्म तैयार करें। सड़कों के कामकाज का प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो यह सुनिश्चित करें। सड़कों के निर्माण में क्वालिटी कंट्रोल से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। मुख्यमंत्री ने सड़कों के बेहतर रखरखाव करने का भी निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया।

रोड और ब्रिज का टेंडर अलग अलग न हो इसका ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि सड़क और उस पर बनने वाले ब्रिज का टेंडर अलग अलग होता है। अलग-अलग टेंडर होने से निर्माण कार्य में देरी के साथ-साथ बाधाएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिज रोड का ही हिस्सा होता है, अतः ऐसी कार्य योजना तैयार करें जिसमें रोड और ब्रिज के टेंडर अलग अलग न हो। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने सड़कों पर माइलस्टोन स्थापित करने का आदेश दिया ताकि दूसरे जगहों से आने-जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य का सही दिशा प्राप्त हो सके।

सीएम को दी गई सड़क निर्माण योजनाओं की जानकारी

पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य की सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं पर प्रेजेंटेशन रखा। सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य भर में चल रहे मेजर रोड प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति से अवगत कराया। खूंटी जिला के अड़की-कोरबा-बिरबांकी-कोचांग-बंदगांव, बालूमाथ-उदयपुरा, नया चौक से रजरप्पा रोड, लालपनिया मोड़ से नया मोड़ बोकारो के कार्य प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। बैठक में स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) के अंतर्गत बनाए जा रहे सड़कों की भी समीक्षा की गई। कोयल नदी गढ़वा में बन रहे सुंदीपुर-पंसा रोड हाई लेवल ब्रिज एवं मयूराक्षी नदी पर बन रहे ब्रिज की कार्य प्रगति की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

ये थे मौजूद

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख मुरारी भगत, मुख्य अभियंता (यातायात) केके लाल, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय उच्च पथ) एनपी शर्मा सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Rajbhawan पोस्टरबाजी के पांच आरोपी धराए, बाइक-बोलेरो भी जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को...

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...

गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...

राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…

Ranchi(Nitu Singh) : राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र...