spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड विधानसभा और हाइकोर्ट भवन निर्माण में अनियमितता की जांच करेगी ACB

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बढ़ सकती है कई लोगों की मुश्किलें। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सख्‍त नजर आ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने नव निर्मित झारखण्ड विधानसभा और झारखण्ड उच्च न्यायालय के निर्माण कार्य में बरती गई वित्तीय अनियमितता की जांच एसीबी से कराने का आदेश दिया है।

अब एसीबी दोनों के निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता की जांच करेगी। यहां याद दिला दें कि झारखंड विधानसभा निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग लगातार हो रही थी। अब जांच के दायरे में निर्माण कार्य करने वाली कंपनी रामकृपाल कंस्‍ट्रक्‍शन भी आएगी।

इसे भी पढ़ें : अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…

इधर, विधानसभा के सामने ही हाईकोर्ट के नये भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस भवन निर्माण कार्य में भी वित्तीय अनियमितता की बात सामने आ रही है और निर्माण कार्य अब तक अधूरा है, जिसके कारण हाईकोर्ट अब तक नये भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है।

हाईकोर्ट भवन में निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक जनहित याचिका भी अदालत में दाखिल की गयी है। बताया गया है कि निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है और प्राक्कलित राशि लगातार बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें :  ‘जालिम बाउंसर’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...