Ranchi : राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ABVP ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला। सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान झड़प और धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने दो बैरिकेडिंग तोड़ दीं, जिसके बाद पुलिस ने ABVP के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मौके पर तनाव को देखते हुये सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ABVP की मांग है कि JPSC-JSSC परीक्षायें रद्द हों, CBI जांच हो और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के पदों पर तत्काल बहाली शुरू की जाये।
#WATCH रांची, झारखंड। ABVP कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने से जब रांची पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए और कुछ पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। pic.twitter.com/g3UVUlItMm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026
#WATCH | रांची | JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ABVP ने झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग तैनात की गई। pic.twitter.com/qyTE9MpIt0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026















