spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अतीक के बगल में दफनाया जायेगा अबान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img

UP : अतीक अहमद के छोटे बेटे मोहम्मद अबान को अब प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किये जाने की तैयारी है। इसी को देखते हुये पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पहले ही अतीक अहमद, अशरफ और असद दफन हैं। अबान के जनाजे को देखते हुये कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। हटवा, चकिया और कसारी-मसारी समेत आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

शाइस्ता आयेगी या नहीं? दिनभर चलता रहा कयास

आबान के अंतिम संस्कार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा शाइस्ता परवीन को लेकर रही। कब्रिस्तान के बाहर और आसपास जुटे लोगों के बीच यही सवाल था कि फरार चल रही शाइस्ता बेटे के आखिरी दीदार के लिए पहुंचेगी या नहीं। पुलिस और जांच एजेंसियां भी शाइस्ता को लेकर सतर्क हैं। STF समेत अन्य एजेंसियों की नजर इलाके की गतिविधियों पर बनी हुई है। इधर, हाईकोर्ट में पैरोल से जुड़ी सुनवाई के दौरान अली और उमर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुये। उमर ने कोर्ट की अनुमति लेकर छोटे भाई अली से बात की। कोर्ट ने दोनों को छोटे भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से एक घंटे की मुलाकात की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करेंगे और मीडिया या सोशल मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे।

सोनू को भी नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

हादसे में आबान के साथ प्रॉपर्टी डीलर सोनू की भी मौत हुई थी। शुक्रवार तड़के उसका शव हटवा स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बाद में सोनू को हटवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

लोन से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ा भारी, पहुंच गया हवालात… जानें कैसे

UP : उत्तर प्रदेश के खुर्जा में चोरी का...

राजधानी में मर्सिडीज का कहर, SI का बेटा अरेस्ट…

Delhi : बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह...

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट…

Ranchi : झारखंड की 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025...

‘सस्ती पब्लिसिटी’ वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…

Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस...

CM आवास घेरने निकले ABVP की पुलिस से नोकझोंक… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: