Ranchi : JPSC छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को हुई दूसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई। कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन समझौते पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। वार्ता के बाद छात्रों ने साफ कर दिया कि सत्याग्रह जारी रहेगा। सरकार की ओर से चार मंत्रियों ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों से एक मेल आईडी(JPSC.JSSC.feedback@gmail.com) के जरिए अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेजने की अपील की। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी। इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन जारी है। अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। कई अन्य छात्रों की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। वार्ता विफल रहने के बाद अब 10 अगस्त के प्रस्तावित विधानसभा घेराव पर सबकी नजर है। फिलहाल बातचीत से रास्ता नहीं निकला है। छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं और सरकार भी अपने स्तर पर समाधान तलाश रही है। सुनें क्या बोले मंत्री सुदिव्य कुमार…
#WATCH रांची, झारखंड। उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “छात्रों के विभिन्न समुहों, स्टेक होल्डर से यह प्रतिनिधिमंडल मिलता रहेगा। आज जिस तरह हम लोग छात्रों के एक समूह से मिले हैं, अभी NSUI, JCM और ACS के लोग हैं। इन सभी से… pic.twitter.com/zSeZuxBM6a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026















