रांची : दो गुटों में हुये झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज और हाथापाई की। मामले में अभिषेक राजपूत, अनुज मिनोचा और रोहित सिंह के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया। घटना गुरुवार की रात की हरमू चौक पर घटी। कांड में शुक्रवार को जमानत मिल जाने के कारण तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया।
गुरुवार की रात 10 बजे गश्ती कर रही पीसीआर-05 की टीम को सूचना मिली कि हरमू चौक पर कुछ लोग आपस में लड़ रहे हैं। एएसआई कवि राज किस्कू गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ युवक वहां से खिसक लिये। मगर कार नंबर JH01AU4418 सवार लड़के लगातार गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस ने समझाया और बीच सड़क से कार हटाने को कहा तो अभिषेक राजपूत समेत तीनों युवक पुलिस के साथ उलझ गये और गाली-गलौज करने लगे। अरगोड़ा थाना को सूचना देकर और पुलिस बल को बुलाया गया, मगर तीनों युवक नहीं माने और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर धमकी देने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल












