spot_img
spot_img
spot_img

30 सप्ताह की प्रेगनेंट नाबालिग को Abortion की इजाजत, HC ने कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: देश में इंटरनेट के असुरक्षित इस्तेमाल से बच्चों पर गलत असर को लेकर चिंता जताते हुए केरल हाई कोर्ट ने यौन शिक्षा पर दोबारा विचार करने की बात कही है। कोर्ट ने 13 साल की 30 हफ्ते की प्रेग्नेंट लड़की के अबॉर्शन(Abortion) की अनुमति दी है। चाइल्ड प्रेग्नेंसी के बढ़ते मामलों पर कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट पर पोर्न आसानी से उपलब्ध है। इससे युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है।

जस्टिस वीजी अरुण ने कहा कि 13 साल की लड़की के अबॉर्शन पर फैसला सुनाने से पहले बालिकाओं के गर्भवती होने के मामलों में बढ़ोतरी पर बात करना ज्यादा जरूरी है। चाइल्ड प्रेग्नेंसी के कुछ मामलों में करीबी रिश्तेदार शामिल होते हैं।

आसानी से मिल जाती है अश्लील सामग्री

केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि ऑनलाइन माध्यम से आसानी से उपलब्ध अश्लील सामग्री के कारण युवाओं को गलत चीजें मिल रही हैं, उन्हें इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताना जरूरी है। 13 साल की लड़की को उसके नाबालिग भाई ने प्रेग्नेंट कर दिया था। जस्टिस अरुण ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अबॉर्शन की अनुमति दी।

SC ने 24 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में Abortion की दी थी अनुमति

बता दें कि इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले को पलटते हुए अविवाहित महिला को 24 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि महिला शादीशुदा नहीं है, केवल इस वजह से उसे गर्भपात करवाने से नहीं रोका जा सकता। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई तक दिल्ली एम्स के डायरेक्शन में एक पैनल बनाने और अबॉर्शन से जुड़ी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।

इसे भी पढ़ें :Ranveer Singh की तस्वीरों ने मचाया तहलका, यूजर्स ने कहा…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में एक बार फिर से बालू तस्करों का खेल शुरू

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...