Rajarappa: सेंट्रल टीचर एलिज्बलिटी टेस्ट (CTET) के पहले ही प्रयास में चितरपुर प्रखंड की मायल पंचायत निवासी अभिषेक वर्मा को सफलता मिली है। उन्होंने प्राइमरी स्टेज एवं एलीमेंट्री स्टेज के दोनों पेपर में सफलता पाई है। अपनी इस सफलता पर उन्होंने बताया कि सीटेट की तैयारी मैंने घर बैठे ही किया था। सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया।
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
अभिषेक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। परीक्षा में पास होने के बाद अभिषेक वर्मा ने कहा कि जीवन मे सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत हैं। यदि आप मेहनत पूरी ईमानदारी से करते हैं तो किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। सफलता के पीछे संघर्ष जरूरी होता हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कभी भी कमी न करें, बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा जरूरी हैं। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार हैं जिसे छीना नही जा सकता हैं। बताया गया कि सीटेट की परीक्षा देश स्तर पर होती है, जिसमें लाखों की संख्या में प्रतिभागी भाग लेते हैं।
इसे भी पढ़ें :रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें
इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े में समा गया वीरेंद्र, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी का फरमान












