spot_img

बोकारो में अपहरण कांड का खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा गांव के तिरो में अपहरण के एक झूठे मामले का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। इस मामले में अपहृत आनंद नायक और उसके दोस्त विवेक गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आनंद नायक  ने विवेक गंझू के साथ मिलकर अपनी मौसी के बेटे विवेकानंद के अपहरण की साजिश रची थी। इसमें वे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस की मानें तो आनंद अपने मौसेरे भाई का अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने की फिराक में था।

बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि घटना जब की जब जानकारी मिली, उसी समय शक आनंद पर जा रहा था। इस दौरान विवेकानंद से पूछताछ हुई तो मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया। टेक्निकल आधार पर जांच में यह बात स्‍पष्‍ट हो गई कि अपहरण की साजिश आनंद ने ही रची थी। उसमें उसका दोस्त विवेक गंझू भी शामिल था। पुलिस ने टीम बनाकर दोनों को अलग-अलग स्‍थानों से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

डीएसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस को इस तरह गलत मामला बताकर बरगलाने की कोशिश करेगा, तो बच नहीं पाएगा। गिरफ्तार दोनों साजिशकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है।

Read More :पिकअप वैन और स्कूटी में जोरदार टक्कर, दंपती जख्मी

Read More :दक्षिण अफ्रीका की डरबन कोर्ट ने #MahatmaGandhi की परपोती को सुनाई 7 साल की सजा, धोखाधड़ी का …

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...