SIMDEGA : प्यार के दुश्मनों ने ही प्रफुल्ल डुंगडुंग को ठिकाना लगाया था। प्रफुल्ल जिस लड़की को चाहता था, उसके भाईयों ने ही प्रफुल्ल को मार कर लाश को जंगल में फेंक दिया था। यह खुलासा गिरफ्तार रोहित टेटे और रोशन टेटे ने किया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि प्रफुल्ल उसकी बहन से प्यार करता था। घर के लोगों ने उसे समझाया था कि उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं। मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो दोनों भाईयों ने उसे ठिकाने लगाने की ठानी और बनाया लिया प्लान। दोनों भाईयों ने प्रफुल्ल को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दरम्यान बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर प्रफुल्ल को मार डाला। लाश को ठिकाने लगाने के लिए पतराटोली जंगल में फेंक दिया। 5 दिसंबर को पाकड़टांड़ थाना क्षेत्र के पतराटोली जंगल से प्रफुल्ल की लाश मिली। जैसे ही लाश मिलने की जानकारी हुई रोहित और रोशन डर गये और घर छोड़कर फरार हो गये।
इधर, प्रफुल्ल की लाश मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। सिकरियाटांड़-पतराटोली निवासी रीमिस डुंगडुंग के बयान के आधार पर रोहित टेटे और रोशन टेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को बोण्ड्रो जंगल के लाईकन भद्रा से गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी हत्याकांड का खुलासा करते हुये एसपी डॉ शम्स तबरेज ने दी।
इसे भी पढ़ें : प्यार के दुश्मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP
इसे भी पढ़ें : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर
इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी










