spot_img
spot_img

दूसरी पत्नी को भी #AamirKhan ने दिया तलाक, 15 साल बाद हुए अलग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : शादी के 15 साल बाद अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan)और उनकी पत्नी किरण खान एक दूसरे से अलग हो गए। 56 साल के आमिर की यह दूसरी शादी टूटी है। दोनों ने संबंध-विच्छेद के बारे में साझा बयान भी जारी कर दिया है। बयान को इस प्रकार अभिव्यक्त किया गया है ….

Read more:सीसीटीवी से खुला हत्या के पीछे छुपा राज…

बेटे के लिए निभाएंगे को-पेरेंट्स की भूमिका

’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे।

 एक नए सफर की शुरुआत

संयुक्त बयान में लिखा है, हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रुचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।

Read more:बिजली के खंभे से टकराया पिकअप, बच्चे की मौत

 आमिर से 9 साल छोटी हैं किरण

अपने से 9 साल छोटी किरण राव ने आमिर से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। इस रिलेशनशिप को लेकर आमिर ने एक बार बताया था कि ‘किरण से उनकी पहली भेंट फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। किरण उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर होती थीं। एक दिन किरण का फोन आया और उन्होंने करीब आधे घंटे बात की। उस बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल पड़ा था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद ही मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। हमने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया और साथ भी रहे। फिर अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली।’

Read more:पत्रकार को जिंदा जलाने की कोशिश…

सरोगेसी से हुआ था बेटे का जन्म

 किरण और आमिर का एक बेटा है आजाद। उसकी उम्र 10 साल की है। उसका जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद 2011 में आजाद का जन्म हुआ।

रीना दत्ता के साथ पहली शादी, तलाक के बाद मां के साथ रहते हैं बेटा-बेटी

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर जब फिल्म क़यामत से क़यामत तक की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं।

Read more:… और गुस्‍सा हो गए दूल्हे राजा, दुल्‍हन का बाल पकड़ मुंह में ठूंस दिया रसगुल्‍ला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...