Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान (Aamir Khan 3rd marriage) , ने अपने फैंस को एक बड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है। आमिर ने बताया कि वह इन दिनों गौरी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि वह गौरी को बीते 25 सालों से जानते हैं, लेकिन हाल ही में करीब डेढ़ साल पहले वे फिर से मिले और एक-दूसरे के करीब आ गये।
आमिर खान ने गौरी के बारे में बात करते हये कहा, “मैं एक ऐसे इंसान की तलाश में था, जिसके साथ मुझे मानसिक शांति मिले, और गौरी मुझे उसी तरह की लड़की लगी, जिसकी मुझे तलाश थी।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार ने शादी के लिये मंजूरी दे दी है, जिससे उनकी शादी को लेकर अब कोई अड़चन नहीं है।
आमिर खान की पिछली शादियां (Aamir Khan 3rd marriage)
आमिर खान की यह तीसरी रिलेशनशिप है। वह पहले रीना दत्ता से शादी कर चुके थे, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। रीना से उन्हें दो बच्चे हैं। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई। अब आमिर गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
आमिर खान के इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि उन्होंने अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद बिल्कुल स्पष्ट कर ली है, और अब वह गौरी के साथ अपना भविष्य देखने की ओर बढ़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला






