Kohramlive : पुष्पा 2 देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म की शानदार हिट के बाद भी अल्लू अर्जुन ( Aallu Arjun ) काफी दुखी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके इसके बारे में खुलासा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि” भीड़ में जिस महिला की मौत हुई है उसके बेटे के लिए मैं काफी ज्यादा चिंतित हूं। उसका इलाज चल रहा है। कानूनी प्रोसेसर की वजह से मुझे महिला के परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। लेकिन मैं उस परिवार के मुश्किल टाइम में साथ खड़ा हूं। मैं उस परिवार से मिलने के लिए काफी बेचैन हूं और जल्दी उनसे मिलूंगा”।
फिल्म हिट होने के बाद भी दुखी है Aallu Arjun
यहां याद दिला दें कि बीते 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में अल्लू अर्जुन गए थे जहां एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए रेवती नाम की एक महिला गई थी जो की भीड़ में फंस गई। दम घुटने की वजह से महिला की मौत हो गई वहीं उसका 8 साल का बेटा श्री तेजा बुरी तरह घायल हो गया था। जिसके बाद एक्टर को कोर्ट जाना पड़ा और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का कोर्ट ने फैसला सुनाया। लेकिन उन्हें सुनवाई वाले दिन ही जमानत मिल गई थी।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों










