बोकारो : गाय ढूंढ़ने मंझलाडीह की पहाड़ी की ओर गई महिला के एसिड युक्त छाई से झुलसने ने मौत हो गई। 28 फरवरी को हुई इस घटना के बाद महिला को रिम्स में भरती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। ये घटना विभिन्न औद्योगिक कंपनियों द्वारा फेके गए एसिड युक्त ऐश के काण हुई है।
मृतका सीता देवी के पति साहेबराम मांझी के मुताबिक, 28 की शाम को सीता दो महिलाओं के साथ गाय को ढूंढ़ने मंझलाडीह की पहाड़ी की ओर गई थी। गाय लेकर लौटने के दौरान वह पहाड़ी के नीचे फेंके गए केमिकल युक्त ऐश में गिर गई। निकालने के क्रम में सीता का हाथ और शरीर का आधा हिस्सा स्लैग में फंस गया। वहीं, अमृता देवी ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह उसे निकाला गया।
घटना के बाद से ग्रामीणो में गुस्से का माहौल है। उनका कहना है कि जिन भी कंपनियों से कचरा निकलता है, वे मंझलाडीह के पहाड़ियों के आसपास डंप कर दे रही हैं। पहाड़ी के अंदर घनी झाड़ियों में भी कई कंपनी के कचरों से पत्थर की खदान तक भर चुकी है। एसिड युक्त ऐश में लकड़ी या सूखा बांस डालते ही धुंआ उठ जाता है। इस कारण अब लोग उस ओर से गुजरने में डरने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
इसे भी पढ़ें : यहां लड़कें हैं UNSAFE, लड़कियां लूट लेती है इनकी…












