लातेहार : शनिवार को कोयला लोड कर आ रही मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ये घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के टोरी-शिवपुर रेलखंड अंतर्गत फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास घटी। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने कोयला लदे बोगियों को इंजन से अलग कर दिया। साथ ही आग को बुझाने में लग गए।
आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। मालगाड़ी कोयला लोड कर आ रही थी। इसी दौरान उसके इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।
पुलिस और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस घटना की वजह से टोरी-शिवपुर रेलखंड में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है।
इसेभी पढ़ें : शराबी ने चार पुलिसकर्मियों को काटा दांत, एक का किया ऐसा हाल कि…
इसेभी पढ़ें : भाई ने किया बहन का सौदा! जानिए फिर क्या हुआ…














