Palamu : एक अधेड़ महिला की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। महिला की शिनाख्त 55 साल की नमिता देवी के तौर पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नमिता देवी रोज की तरह मुकेश भोजनालय में बैठी थी। उसका बेटा विक्की पासवान भी साथ में था। तभी दो लड़के वहां पहुंचे और होटल में घुसकर नमिता को सटाकर गोली मार दी। हमलावरों ने अपना चेहरा गमछा से ढका हुआ था। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। खून से लथपथ नमिता को MRMCH ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने नमिता की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुस्साहसिक वारदात को पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्वीक चौक के पास अंजाम दिया गया। नमिता के पति और एक बेटे की पहले ही हत्या हो चुकी है। मृतका के बेटे विक्की पासवान ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में देखा गया कि दो नकाबपोश लड़के पैदल वहां पहुंचे। वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।
इसे भी पढ़ें : सारा कचरा रोड पर, डॉक्टर कब आते-जाते, पता नहीं, जिम्मेदार क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …और उत्तराखंड में लड़की की शादी की कानूनी उम्र 21 साल हो जायेगी
इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों










