spot_img

गढ़वा में मुस्कानों की बहार, 15 दिसंबर तक चलेगा अभियान…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : कड़ाके की ठंड में जब शहर की गलियों पर सुबह की धूप धीमे-धीमे फैल रही थी, तभी कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक के बाहर मिसरी-सी उम्मीद घुलने लगी। मंगलवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के चौथे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जैसे किसी ने दर्द की धुंध चीरकर राहत का दरवाजा खोल दिया हो। आज 68 मरीजों की जांच की गई। गरीबी और लाचारी के बीच घिरे कई मरीजों ने बताया कि उन्हें पहली बार बिना बोझ और बिना खर्च अपनी दंत जांच कराने का अवसर मिला। “अगर यह शिविर नहीं होता, तो हम शायद दर्द ही झेलते रहते,” वहीं, एक वृद्ध महिला की आंखों में राहत और दुआएं दोनों तैर रही थीं। गढ़वा के नामचीन दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एन. एन. खान ने हर मरीज की जांच की। उन्होंने कहा कि दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों से खून आना, तेज दर्द दांतों की संवेदनशीलता जैसी समस्याओं से परेशान मिले। डॉ. खान ने साफ कहा कि नियमित ब्रशिंग, साल में दो बार दंत परीक्षण और संतुलित आहार दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है। शिविर में मरीजों को दंत स्वच्छता से जुड़ी जानकारी, जरूरी दवायें और आगे की चिकित्सा संबंधी सलाह भी बिल्कुल निःशुल्क दी जा रही है। पिछले चार दिनों में ही बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। जनता डेंटल क्लिनिक का यह निःशुल्क दंत शिविर 15 दिसंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...