Kohramlive desk : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी पहुंचे हैं। मोदी यहां G-7 की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जर्मनी पहुंचने पर भारतीयों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। भारतीयों ने कहा कि पीएम मोदी का जर्मनी में स्वागत है। उधर, समर्थकों की भीड़ देखने के बाद पीएम मोदी उनके बीच पहुंच गए और उनसे मुलाकात कर अभिवादन स्वीकार किया। आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी G7 देशों और अतिथि देशों के साथ पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी G7 और अतिथि देशों के साथ बैठक करेंगे और समकालीन मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री 28 जून, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए जाएंगे। बता दें कि शेख खलीफा का निधन पिछले महीने की 13 तारीख को हुआ था।
इसे भी पढ़ें :नेकेड होकर पूरे शहर में गाड़ी चलाने वाले एडवोकेट के साथ कोर्ट ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :‘हाईवे पर FASTag से लूट’! IAS ने शेयर किया वीडियो, जानें क्या है सच
इसे भी पढ़ें :मांडर विधानसभा उपचुनाव FINAL RESULT : 23,517 वोट से जीती बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा
इसे भी पढ़ें :सेहत को रखना है बुलंद, तो नाश्ते में रोज लें ओट्स, वजन भी होगा कम
इसे भी पढ़ें :गजब! महिला ने DOLL से की शादी, बच्चा होने का भी किया दावा, देखें…
इसे भी पढ़ें :“नीचे आइये डॉक्टर साहब, इलाज करवाना है”… फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :CBSE Board Result : इस दिन तक निकलेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट… देखें












