Kohramlive : थकान और तनाव को दूर करने का एक अनोखा तरीका अपनाते हुये थाने में एक म्यूजिक रूम बनाया गया है। इस रूम में गीत-संगीत का पूरा इंतजाम है। इस म्यूजिक रूम में सिस्टम, स्पीकर और साउंड मिक्सर तक लगाया गया है। दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद यहां पदस्थापित पुलिस के जवान अपने सुर में पसंदीदा गायकों के गाने गाते हैं। वहीं उन्हें सुनने वाले भी होते हैं। यह अनोखा तरीका अपनाया है महाराष्ट्र के पुणे के एक लश्कर पुलिस स्टेशन ने। संभवतः यह देश का इकलौता थाना होगा, जहां म्यूजिक रूम है। म्यूजिक रूम खुल जाने से वहां कार्यरत पुलिस वाले बहुत खुश हैं, वहीं थाने के एक इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि शाम को होने वाले ये गीत- संगीत स्ट्रेसबस्टर के रूप में काम करते हैं। इसका पॉजेटिव असर दिख रहा है। पुलिसकर्मियोंं के बीच संबंध प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। यहां अधिकारी और जवान एक साथ आते हैं और एक साथ गाते हैं। ज्यादातर किशोर कुमार, रफी, सुरेश वाडकर और लता मंगेशकर की पुराने और सदाबहार गाने गाते हैं।
इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि महामारी कोरोना के खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने की खातिर संगीत चिकित्सा सत्र का आयोजन किया गया था। तब संगीतज्ञ डॉ संतोष बोराडे ने कहा था कि संगीत तनाव को दूर करता है। उनके सुझाव पर पहले थाने में छोटा सा स्पीकर और माइक लगवाया गया था। पुलिसकर्मियों में संगीत को लेकर रूचि देख थाने में म्यूजिक रूम खोलने की प्लानिंग बनाई गई। एक गुरुद्वारे की मदद से सारे सिस्टम थाने में आ गये। थाने में करीब 15 पुलिसवाले तैनात हैं। ये हर रोज म्यूजिक रूम में जाकर अपनी थकान और तनाव को खत्म कर एक नई ऊर्जा और ताकत हासिल करते हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इस पहल को सराहा है, वहीं हौंसला अफजाई की है।
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें












