Ghatshila : शनिवार सुबह बेंद गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पल्टी। हादसे में खलासी को पैर में गहरी चोट लगी। जबकि ड्राइवर को आंशिक चोट आई है। ट्रक स्पंज आयरन पत्थर लोड कर बंगाल की ओर जा रही थी। तभी चाकुलिया-बेंद मेन रोड पर बेंद गांव में ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर खलासी और ट्रक में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए।
इसे भी पढ़ें : ‘बसंती’ की चाह में पानी टंकी पर चढ़ा ‘वीरू’, रातभर किया ड्रामा
प बंगाल स्थित बनगांव निवासी रमजान सेक (खलासी) ट्रक चला रहा था। ड्राइवर इलियास विश्वास के साथ हाता से स्पंज आयरन पत्थर लेकर बंगलादेश बॉर्डर जा रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे बेंद गांव पहुंचने पर ढलान वाले रास्ते पर ट्रक की रफ्तार तेज हो गई। जिससे ट्रक के बाएं साइड का एक पहिया गढ्ढे में चला गया। और ट्रक अनियंत्रित होकर एक बंद पड़े घर के आगे पलट गया।
इसे भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर का ‘Island girl’ वाले लुक हो रहा वायरल…
वहीं, डॉक्नेटर ने प्राथमिक इलाज कर खलासी को झाडग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी टूट चुका था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें : परिजनों ने डांटा तो पांच सहेलियां हिरोईन बनने निकल पड़ी मुंबई, फिर हुआ ये…














