kohramlive desk : एक बड़ी घटना US से आ रही है। एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। जब वह जान बचाने के लिए भागने लगी तो उसने अपनी पत्नी का पेट काट दिया। मौके वारदात दोनों की मौत हो जाती है।
इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव
दोनों मृतक की पहचान बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) के रूप में की गई। दोनों पति -पत्नी बुधवार को न्यू जर्सी में अपने घर में मृत पाए गए। उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो लोकल पुलिस को खबर दी। जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी।
इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
आरोपी के पिता ने कही ये बाते
बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट शेयर करेंगे। रुद्रवार ने कहा, ‘मेरी बहू सात महीने की प्रेग्नेंट थी। हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने का प्लान बना रहे थे। मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है। वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे। ’उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने मुझे बताया कि जरूरी औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से आठ से 10 दिन का वक्त लगेगा।
रुद्रवार ने कहा, ‘मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है। वहां उसके भारतीय मूल के कई दोस्त थे।’ बता दें कि न्यू जर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से ज्यादा है।महाराष्ट्र में बीड जिले के अंबाजोगई के रहने वाले आईटी प्रोफेशनल बालाजी रुद्रवार अगस्त, 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए थे। उनकी दिसंबर, 2014 में शादी हुई थी।
इसे भी पढ़ें :#PrincePhilip के निधन पर #PM MODI ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात








