spot_img

आतंकवाद के खिलाफ जलाई मशाल, फूटा गुस्सा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोषों की धर्म पूछकर की गई नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दर्द और गुस्से की इस लहर में चौपारण प्रखंड के ग्राम इंगुनिया के युवाओं ने भी अपनी आवाज बुलंद की। सोमवार की संध्या, गांव की गलियों में कैंडल मार्च निकला और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

“अब शब्द नहीं, चाहिए ठोस कार्रवाई”

गगनचुंबी नारों के बीच, युवा सुबोध कुमार सिंह ने गरजते हुये कहा,”अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान को करारा जवाब दे। आतंकवाद का जड़ से सफाया करना ही शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें अब शब्दों से नहीं, ठोस कार्रवाई से जवाब देना होगा।” वहीं, अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “धर्म पूछकर हत्या करना मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा पाप है। भारत की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। हमें एकजुट होकर आतंक के हर सरपरस्त को सबक सिखाना होगा।”

गांव से उठी एक बुलंद आवाज

इस कार्यक्रम में सुबोध कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मृत्यंजय कुमार सिंह, संजय सिंह, चंदन चन्द्रवंशी, महेश सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेश साव, कर्मबीर साव, नवीन सिंह, लक्की सिंह, राजमोहन सिंह, सिद्धेश सिंह, बीरेंद्र सिंह, रॉकी सिंह, पंकज सिंह, सोनु सिंह, मन्नोतं पांडेय, बिकी चन्द्रवंशी, राम प्रकाश शर्मा, सुबोध ठाकुर, करुण भुइयां, राजा सिंह, आदित्य सिंह, बसंत पांडेय, सुजल और प्रवीण सिंह समेत सैकड़ों युवा शामिल हुये। हर चेहरा गुस्से से लाल था, हर हाथ में इंसाफ की लौ जल रही थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...