spot_img

पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर हुआ BLAST, कंकाल बन गई युवती…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बुधवार की भोरे पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर टर्न पर अनियंत्रित होकर पलट गया।  इस दौरान टैंकर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भयावह था कि 20 साल की एक युवती का केवल कंकाल ही बचा। वहीं, 21 लोग झुलस गए। हादसा एमपी के खरगोन के बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव में हुआ। ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, टैंकर झिरनिया जा रहा था। टैंकर पलटने के करीब दो घंटे बाद धमाका हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 7 बच्चे और 14 महिला-पुरुष शामिल हैं। अभी तक 17 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 4 का इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है। कार पलटने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही लोग टैंकर के पास पहुंचे। ये अपने घरों से डीजल-पेट्रोल भरने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ये ब्लास्ट हो गया, जिससे लोग घायल हो गए। टैंकर में 8 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। यहां मौजूद 20 साल की रंगूबाई पिता गोरेलाल की मौत हो गई। आग के बुझने के बाद युवती का सिर्फ कंकाल नजर आया। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राहुल पिता कन्हैया (19), नत्थू पिता नानसिंह (15), संजय पिता शोभाराम (10), राहुल पिता गोरेलाल (14), बादल पिता भावसिंह (12), सितरन पिता प्रकाश (10), लक्ष्मी पता गोरेलाल (15), सपना पिता गोरेलाल (16), कला पति कालू (30), सुरमा बाई पति प्रकाश (40), मीरा बाई पति बबलू (28), मानसिंह पिता भारसिंह (20), कन्हैया पिता तेरसिंह (30), अनिल पिता नत्थू (25), हीरालाल पिता सरदार (20), मालू पिता बेरसिंह (35), रामसिंह पिता नानसिंह (32), गोरेलाल पिता रुकेडिया (45), रमेश पिता सुभान (32), जगदीश पिता गोरेलाल (23)।

घटना का पता चलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर लोगों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना को लेकर BPCL के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम खंडवा से रवाना हो चुकी। वे पूरे मामले की जांच करेंगे। अंजनगांव के सरपंच डॉ. उमराव ने बताया, जब लोग टैंकर को देखने पहुंचे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण तेज ब्लास्ट हुआ।

इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा

इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...