दूलाह शाह बाबा के दरबार में फिर सजेगी सूफियाना महफिल, कब से… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouaparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के चयकलां गांव में एक बार फिर सूफियाना रंग बिखरने वाला है। दरगाह की फिजाओं में इबादत, अकीदत और कव्वालियों की मधुर आवाज गूंजेगी। यहां स्थित सूफी संत हजरत दूलाह शाह बाबा के दरबार में तीन दिवसीय उर्स मेला 3 अप्रैल से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा। उर्स को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। अराकीने उर्स कमेटी और स्थानीय लोग इसकी तैयारियों में पूरे जोश के साथ जुटे हुये हैं। चयकलां के मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर और पंसस प्रतिनिधि मो. फैजान अजमेरी ने बताया कि उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी पूरी रात महफ़िले समा यानी कव्वालियों का आयोजन होगा। देश के नामी कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे और अपनी आवाज से जायरीन को आध्यात्मिक रंग में रंग देंगे। उर्स मेले की शुरुआत 3 अप्रैल को कुरान ख्वानी के कार्यक्रम से होगी। इस मौके पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उड़ीसा और हैदराबाद से कई प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान, वक्ता और नातखां शिरकत करेंगे।  इनमें प्रमुख रूप से Ghulam Rasool Balyawi, मौलाना सैयद कामरान हसीब (रामगढ़), नकीब जमाल अख्तर (पलामू), जाकिर इस्माइली (बहराइच, यूपी) एवं शोएब रजा वारसी (भदोही, यूपी) शामिल हैं। वहीं, कई उलमा, शायर, हाफिज, कारी और नातखां शामिल होंगे।

कव्वालियों का होगा शानदार मुकाबला

उर्स मेले में कव्वाली का विशेष आकर्षण रहेगा। 4 अप्रैल को बनारस के टीवी सिंगर कव्वाल इश्तेयाक भारती और मुंबई के कव्वाल शाह मुराद चिश्ती के बीच मुकाबला। 5 अप्रैल को बदायूं के टीवी सिंगर दिलबर मेराज और मेरठ के कव्वाल आसिफ मलिक के बीच सीधा मुकाबला होगा। इन सूफियाना महफिलों में दूर-दूर से आने वाले जायरीन रात भर इबादत और कव्वालियों का आनंद लेते हैं। उर्स मेले में हर साल हजारों दुकानों और मनोरंजन के साधनों के साथ बड़ा मेला लगता है। राजनेताओं, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की मौजूदगी के बीच यहां लाखों की भीड़ उमड़ती है। चयकलां में स्थित दूलाह शाह बाबा दरगाह में पिछले करीब 100 वर्षों से उर्स का आयोजन होता आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिये अपनाये ये आसान उपाय, जानें…

इसे भी पढ़ें :उलिहातू में गूंजा ‘जोहार’, उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को किया नमन

इसे भी पढ़ें :झारखंड में गरज-बारिश संग तेज हवाओं का अलर्ट… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें :तेल बाजार में भूचाल, रूस पेट्रोल निर्यात करेगा बंद…

इसे भी पढ़ें :गवर्नर संग CM योगी ने जेवर से भरी पहली उड़ान, कहां के लिए… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें

Kohramlive : IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान...