spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी…राजभवन के ठीक पास…उग्रवादी पोस्टर…अब क्या कहें…

Date:

spot_img
spot_img

रांची :  राजधानी…राजभवन के ठीक पास…उग्रवादी पोस्टर…अब क्या कहें…जी हां, ऐसी हिमाकत तो न पहले कभी देखी, न सुनी। राजधानी रांची के बीचोबीच, सरकारी और सुरक्षा तंत्र को तोड़ते हुए उग्रवादियों की धमक शहर में देखी गई। इसके आगे अब बोलने-सुनने को कुछ नहीं बचता। मंगलवार 15 दिसंबर को सुरक्षा को धता बताते हुए तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी – टीएसपीसी ने धमकी भरा पोस्टर लगाया है। यह दीवार राजभवन से बिल्कुल पास है। यहां पुलिस सुरक्षा के नाम पर हमेशा तैनात दिखते हैं, पर इसके बाद भी यह हिमाकत देखने को मिली। पोस्टरबाजी कर टीएसपीसी उग्रवादियों ने पुलिस के खिलाफ बयानबाजी की है।

खबर मिलते ही पुलिस महकमा में मची खलबली

पोस्टर लगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमा में खलबली मच गई। सुखदेवनगर, कोतवाली और गोंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टर को तुरंत हटाया और जब्त कर लिया। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है कि कहीं यह किसी शरारती तत्व ने तो नहीं किया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Rape की बढ़ती घटनाओं पर राज्यपाल फिक्रमंद, डीजीपी को बुलाया

टीएसपीसी राज्यभर में पोस्टरबाजी कर रहा

टीएएसपीसी उग्रवादी संगठन लगातार पोस्टरबाजी कर राज्यभर में दहशत फैला रहा है। एक दिन पहले भी पिपरवार, चान्हो, खलारी, बुढ़मू, बुंडू के अलावा रांची शहर के पंडरा इलाके में भी पोस्टरबाजी की गई थी। पोस्टरबाजी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे थे। इस पोस्टरबाजी की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खैर जो हो, लेकिन शहर के मध्य सरकारी तंत्र के बीच ऐसे पोस्टर लगना वाकई सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।

इसे भी पढ़ें : Magadh कोलियरी में काम चालू, उग्रवादी धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: