spot_img

हर छात्र तक पहुंचे उजाले की किरण, लापरवाही नहीं चलेगी : चमरा लिंडा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के हर कोने में, जहां आज भी कुछ बच्चे उम्मीद की आंखों से आसमान को देखते हैं। वहीं सरकार ने ठान लिया है कि अब अंधेरे में कोई सपना नहीं बुझेगा। राज्य की राजधानी में आयोजित कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री चमरा लिंडा ने यह साफ कर दिया कि हर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र तक छात्रवृत्ति और साइकिल योजना का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिये। उनकी आवाज में दृढ़ता थी और शब्दों में संवेदनशीलता “कोई देरी, कोई लापरवाही अब नहीं चलेगी”, उन्होंने कहा, छात्रवृतियां समय पर मिलें, साइकिलें हर बच्चे तक पहुंचे, और बकाया राशि तुरंत निपटाई जाये। ये निर्देश उन्होंने साफ तौर पर अधिकारियों को दिये।

बैठक में कल्याण सचिव कृपानंद झा और आयुक्त कुलदीप चौधरी ने भी योजनाओं की अब तक की प्रगति की जानकारी दी। राज्य के सभी जिलों से आये पदाधिकारियों को हिदायत मिली कि वक्त से योजनाये जमीन पर उतरें और जरूरतमंदों तक मदद पहुँचे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...