Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में 15 साल की एक गरीब लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। इस दुस्साहसिक वारदात को दबाने और छुपाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगरेप को लेकर ओरमांझी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। कार सवार हैवानों की खोज में पुलिस जुट गई है। पीड़िता बेहद गरीब है, वह अपनी मां के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। मां के साथ इधर-उधर काम करके अपना पेट पालती है। खबर है कि मंगलवार की रात वह ओरमांझी के पंचायत भवन के पास लड़की सोई हुई थी। तभी वहां कार से पहुंचे कुछ बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिये और फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। इल्जाम है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को आनंदी बगीचा के पास सड़क पर फेंक दिया गया था। फैली इस वारदात के बाद कुछ लोगों का कहना था कि जंगल में जानवर है, पर खैरियत से है, वहीं राजधानी में मां-बेटी-बहूओं की इज्जत महफूज नहीं। कुछ रोज पहले नामकुम में घर में घुसकर एक फौजी की पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया। अबतक किसी जालीम के पकड़े जाने की खबर नहीं है।
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान









