spot_img

रांची में एक शख्स का 27 करोड़ का बिजली बिल, मच गया हड़कंप… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में एक शख्स का 27 करोड़ 48 लाख रुपये के बिजली बिल ने हड़कंप मचा दिया है। अब सोशल मीडिया पर यह बिल तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एचईसी इलाके के सेक्टर-2 में एक उपभोक्ता को 27 करोड़ 48 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया, जबकि एक अन्य उपभोक्ता के नाम 1 करोड़ 47 लाख रुपये का बिल भेजा गया। करोड़ों के यह बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हो गये और विभाग के चक्कर लगाने लगे।

अधिकारियों की सफाई

मामला सामने आते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी उपभोक्ताओं के घर पहुंचे और जांच शुरू की। विभाग ने इसे तकनीकी गलती बताते हुए अपनी चूक मान ली, लेकिन अब तक बिल सही करने या उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

लोगों में गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की गलत बिलिंग आम बात बन गई है, लेकिन करोड़ों का बिल भेजना ‘घोर लापरवाही’ है। लोगों का यह भी इल्जाम है कि विभाग के पास न सही मीटर रीडिंग की व्यवस्था है और न ही बिलिंग सिस्टम दुरुस्त।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...