spot_img

बिहार की धड़कन पर एक नई रफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : वर्षों से प्रतीक्षित मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण सोमवार को CM नीतीश कुमार ने किया। 1105 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड सह एटग्रेड कॉरिडोर ने पटना के मुख्य हिस्से को दक्षिणी पटना से निर्बाध जोड़ दिया है। सिपारा से महुली की दूरी अब सिर्फ 5 से 6 मिनट में पूरी होगी। 6.75 किमी लंबा रास्ता, अब सुगम और सुंदर बना दिया गया है। गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद व राजगीर अब पटना से बेहद करीब होंगे। इस कॉरिडोर के शुरू होने से सिर्फ पटना ही नहीं, दक्षिण बिहार के दर्जनों जिले आपस में जुड़ गये हैं। CM नीतीश कुमार ने कहा कि “पटना को जाम मुक्त बनाना और यातायात को सुचारु करना हमारा संकल्प है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर इस दिशा में एक मजबूत कदम है। CM ने सिपारा पुल के ऊपर और मीठापुर फ्लाईओवर से जोड़ने वाले हिस्से को लेकर निर्देश दिया कि दो माह के भीतर यह कार्य पूरा हो, कोई कोताही नहीं चलेगी।” CM ने पुनपुन में रुककर आम लोगों से बात भी की। लोगों ने उनका आभार जताया, कहा, यह तोहफ़ा नहीं, जिंदगी की राहत है। मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधायक सतीश कुमार एवं कई आला अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...