spot_img
spot_img
spot_img

“पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” की गूंज के साथ बही शिक्षा की एक नई सरगम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : तीनों दशक, यानी मेहनत, अनुशासन और सफलता का सुंदर संगम। इस संगम पर जब सजे उत्सव के फूल, तब शिक्षा के मंदिर एसवीएम पब्लिक स्कूल तिलैया, जोकट के प्रांगण में उजाले उतर आये। बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर स्थापना दिवस का दीप प्रज्वलित किया। वहीं, बच्चों की आंखों में सपनों की लौ और गहरी हो गई। शिक्षा के इस पावन पर्व में उन्होंने कहा, “शिक्षा का कोई विकल्प नहीं होता, पढ़िये, लिखिये और आगे बढ़िये।” 2025 के मैट्रिक टॉपर विकास कुमार को पदक पहनाया गया। वहीं, उनकी मां को गुलदस्ता देकर सम्मान दिया गया। सतीश कुमार यादव, जिन्होंने इसी विद्यालय से उड़ान भरकर IIT Advance तक का सफर तय किया, को भी किया सम्मानित किया गया।

जब हर बच्चा बना कलाकार

प्रांगण में मंच पर उतरे सृष्टि, रुदाली, ईशा, बबली, मुस्कान, प्रीति, सोनाक्षी, प्रभास, प्रिया जैसे नन्हे कलाकार, किसी ने नृत्य में रच दिया देशप्रेम, तो किसी ने अभिनय में जगा दी समाज के प्रति संवेदना। तालियों की गूंज थी और आंखों में गर्व, यही थी गुरुकुल की संजीवनी। मैट्रिक में बढ़िया नंबर लाकर पास करने वाले रोहित, रंजन, पूजा, स्मृति, संजीत, करण, उज्ज्वल, अंकिता, नैंसी जैसी के नामों को पुकारा गया। हर नाम एक कहानी, हर मुस्कान एक संभावना। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, स्थानीय मुखिया पूजा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, समाजसेवी रामसुंदर प्रजापति, शिक्षक रामवतार प्रजापति, विनोद प्रजापति, योगेंद्र पासवान, महेश शर्मा, सुनील प्रजापति सहित अभिभावक मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...