spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चाचा पर भतीजे ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओरमांझी : भतीजे को महुआ शराब का कारोबार करने से मना करना एक चाचा को महंगा पड़ गया। भतीजे ने चाचा को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की है। मायापुर निवासी बालगोविंद महतो पर उसके भतीजे ने उस वक्‍त जानलेवा हमला कर दिया, जब वह गांव में ही अपने एक परिचित के घर से लौट रहा था। भतीजे सूरज कुमार महतो व रोहित कुमार महतो ने चाचा के सिर और हाथ-पैर पर डंडा से हमला किया, जिसमें उसका माथा फट गया और शरीर पर भी कई गहरे निशान है।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

चिल्‍लाने के आवाज सुनकर जब बालगोविंद महतो की पत्‍नी पार्वती देवी बाहर निकली तो देखा कि पति को उसके ही भजीते पीट रहे हैं। जिसके बाद उसने किसी तरह बचाकर उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई। पीडित ने इस संबंध में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि आरो‍पियों‍ को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गोविंद महतो ने बताया कि वह अपने भतीजे को गलत काम (महुआ शराब निर्माण व कारोबार) करने से मना करते थे। इसलिए उनपर हमला किया।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

भतीजा को भि‍जवाया था जेल

बाल गोविंद के भाई राजू महतो के दोनों बेटे सूरज कुमार महतो व रोहित कुमार महतो अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण और कारोबार में संलिप्त है। पुलिस द्वारा दोनों भाई के शराब निर्माण ठिकाने पर कई बार छापेमारी कर काफी क्षति पहुंचाई गई है। वहीं बताया गया कि कुछ माह पूर्व भी छापेमारी के बाद बाल गोविंद महतो द्वारा भतीजे सूरज को थाना में समझौता कराने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। भतीजे का मानना था कि उसके चाचा द्वारा ही छापेमारी करवाया जाता है। इस बात को लेकर दोनों भतीजे चाचा से काफी नाराज थे।

इसे भी पढ़ें : महिला कांस्‍टेबल ने CRPF DIG पर लगाया रेप का आरोप, कहा- नहाने समय ली तस्‍वीर…चलाता है सेक्‍स रैकेट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...