महाराष्ट्र : बहन के देवर से महिला को प्यार हो गया। प्यार और पति की नौकरी पाने के लिए महिला ने रच डाली खौफनाक साजिश। बाकी का जीवन प्रेमी के साथ खुशी से बिताने की चाह में बन गई कातिल। प्रेमी और दो अन्य के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। लाश को कोयला खदान में फेंक दिया।
Read more:यहां 300 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार डाला!
घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर के बल्लारपुर शहर की है। शहर के सास्ती रोड पर वर्धा नदी के किनारे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय मारोती काकड़े के रूप में कर ली। मारोती वेस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड की कोयला खदान में काम करता था। मृतक के शरीर पर घाव के निशान की वजह से पुलिस को शक हुआ कि ये कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने 24 घंटे में ही इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर लिया। पुलिस ने बताया कि मारोती की हत्या की प्लानिंग उसकी ही पत्नी ने की थी। पुलिस के अनुसार मृतक मारोती काकड़े की 25 वर्षीय पत्नी प्राजक्ता के अपनी ही बहन के देवर संजय टिकले के साथ अवैध संबंध थे। वह संजय के साथ बाकी का जीवन व्यतीत करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
Read more:बिहार के ठग झारखंड के युवाओं को ऐसे लगा रहे थे चूना…
पुलिस ने बताया कि मारोती की शराब की लत को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। महिला पति की हरकतों से तंग आ चुकी थी, इसलिए अपनी मां कांता को भी पति की हत्या की साजिश में शामिल करने के लिए तैयार कर लिया। वह चाहती थी कि पति की मौत एक हादसा लगे, जिससे पति की नौकरी उसे मिल जाए, लेकिन उसकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।















