बिहार के ठग झारखंड के युवाओं को ऐसे लगा रहे थे चूना…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली के शातिर दिमाग झारखंड के युवकों को बना रहे थे ठगी के शिकार। रांची पॉश इलाका अशोकनगर में खोल रखा था कार्यालय। बेरोजगार युवओं को झांसे में लेते और फिर मनरेगा में प्रखंड प्रभारी बनाने के नाम पर कर लेते हजारों की ठगी। शिकायत अरगोड़ा सीओ के कानों तक पहुंची। सीओ साहब अरगोड़ा थाना पहुंचे। धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस और सीओ साहब शिकायत वाले पते पर जांच के लिए गये। ऑफिस देखकर दंग रह गये। कार्यालय में 7 लोग काम कर रहे थे। पूरा ऑफिस वेल मेंटेन लग रहा था। किसी को धोखाधड़ी का शक ना हो, इसकी पूरी व्‍यवस्‍था की गई थी। अरगोड़ा पुलिस ने कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही कार्यालय में रखे सभी दस्‍तावेजों और फाइलों को जब्‍त कर लिया। कार्यालय से पुलिस ने 43 आवेदन पत्र भी जब्‍त किया है। साथ ही कार्यालय को भी सील कर दिया। ठगी के शिकार कुछ लोगों से जब पुलिस ने बातचीत की तो दंग रह गई। मनरेगा में प्रखंड प्रभारी बनाने के नाम पर युवाओं को पहले झांसे में लिया जाता था। फिर किट और नियुक्ति पत्र के एवज में अकाउंट में पैसा मंगा लेते थे। ना तो नौकरी मिलती थी ना ही‍ किट।

Read more: वंदना कटारिया ने रचा इतिहास,Tokyo Olympics में किया ये कारनामा

Read more: Breaking : ADJ उत्तम आनंद मौत मामले की होगी CBI जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

अरगोड़ा पुलिस ने मनरेगा मजदूर विकास संगठन के नाम पर ठगी करने के आरोपी वैशाली जिला के पौनी हसनपुर निवासी सुगंध कुमार, वैशाली जिले बिदुपुर बहुआरा के अभय कुमार, वीसी गली पतसारा के संजु देवी, बारूराज मंगुराहा ताजपुर मुजफ्फरपुर के प्रिंस कुमार, सिंह नगर फुसरो रोड बेरमो कर्ताहन बुजुर्ग वैशाली के असीत सिंह, पौनी हसनपुर वैशाली के अभिषेक कुमार और आदर्श नगर मंझौलिया लेन सदर थाना मुजफ्फरपुर के राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में इन सभी को ठगी का आरोपी पाया गया है। खुद को संस्था का विधि परामर्शी बताने वाले पटना के आलमगंज निवासी नीरज कुमार से भी काफी गहनता से पूछताछ की गई।

Read more:90 हजार में पटा था सौदा, सुहागरात के समय दुल्हन ने ऐसा दिया गच्चा…

Read more:कोरोना से पिता खोने वाले स्टूडेंट्स को नि:शुल्क पढ़ाएगा NIBM संस्थान

Read more:Google ने दिया बुजुर्गों को झटका, Ban की ये Dating Apps…

Read more:अपने मोबाइल से इन ऐप्स को हटाइए, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Read more:WhatsApp स्टेटस की फोटो और वीडियो मिनटों में करें डाउनलोड

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...