Kohramlive : अगर आपको रोज ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती और सिर्फ मोबाइल नंबर एक्टिव रखना है, तो रिलायंस JIO का ₹189 वाला प्रीपेड प्लान किफायती विकल्प हो सकता है। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है, जो कॉलिंग पर ज्यादा निर्भर हैं या घर में Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। पूरे समय सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा कुल 300 SMS भी मिलते हैं।
2GB डेटा का फायदा
प्लान में पूरे 28 दिनों के लिए 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह डेली डेटा प्लान नहीं है, इसलिए जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps रह जायेगी।
डिजिटल सर्विस भी फ्री
₹189 के इस प्लान के साथ JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी डिजिटल सेवाओं का भी एक्सेस मिलता है। यानी कॉलिंग के साथ मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध रहती है।
इसे भी पढ़ें : गुमला में एक ही रोज सात लोगों को सांप ने डंसा, फिर…
इसे भी पढ़ें : जब पिता बना हैवान, हो गया फिर बहुत भयानक…
इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान, भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस रोज से होगी शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2026) : ग्रहों की चाल बदलेगी इनकी किस्मत…
इसे भी पढ़ें : SIR अभियान में लापरवाही, BDO ने पांच शिक्षकों को थमाया नोटिस…








