Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की रमना पुलिस ने गुरुवार शाम बिवाटीकर गांव में एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्णा राम के रूप में हुई है। वह इसी गांव का रहनेवाला है। थानेदार आकाश कुमार ने बताया कि आरोपी ने सुरेन्द्र राम की पत्नी ममता देवी से पहले मारपीट और गाली-गलौज की और फिर देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। छानबीन के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद हुई। घटना पर सन्हा संख्या 20/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े: झारखंड में यहां बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 168 करोड़ की मंजूरी
इसे भी पढ़े: इस गांव के हर घर का चूल्हा ठंडा, एक साथ 9 की उठी अ’र्थी
इसे भी पढ़े: रांची में उफान मार रही नदियां, लोगों का रेस्क्यू
इसे भी पढ़े: रांची में कल भी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी…
इसे भी पढ़े: सिकल सेल की जंजीरों को तोड़ने निकला झारखंड, ये बोले CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़े: ”मोबाइल बंद है सर”, ये सुनते ही उखड़ गये DC, फिर क्या हुआ… जानें












