spot_img

CRPF की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों ने समय रहते नक्सलियों की एक बड़ी विध्वंसक साजिश को नाकाम कर दिया है। 47वीं बटालियन द्वारा चलाये गये सघन सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किये गये हैं। गुप्त सूचना के आधार पर छकरबंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरदाहा के जंगल में अभियान चलाया गया। पचरूखिया कैंप से करीब 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित जंगल इलाके से विस्फोटकों की बड़ी खेप हाथ लगी। वहीं, लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया जंगल से राइफल, देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किये गये हैं। मौके से 29 डेटोनेटर, 3 किलो का प्रेशर IED, 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर, एके-47 और इंसास राइफल की गोलियां सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिले। CRPF कमांडेंट अवधेश कुमार ने मीडिया को बताया कि यह पूरा जखीरा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल में छिपाकर रखा गया था। जवानों की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई है।

NAXALITE IN BIHARNaxalite in Bihar

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...