Palamu : पलामू के हरिहरगंज में जमीन के महज चार फीट रास्ते को लेकर खूनी खेल खेला गया। वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब की 27 अक्टूबर को धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड जसीमुद्दीन का पड़ोसी इरफान अंसारी निकला। दोनों के बीच चार फीट रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। समझौते के बावजूद जसीमुद्दीन ने रास्ता नहीं छोड़ा, बस फिर क्या—इरफान ने मौत की सुपारी दे डाली। इरफान ने ढाई लाख रुपये में अब्दुल रमजान और सैफुल्लाह खान को हत्या की सुपारी दी, जिसमें 50 हजार एडवांस दिये गये थे। हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ, वो नारियल काटने वाली कटार थी। पलामू पुलिस की टीम ने तफ्तीश के बाद अब्दुल रमजान को गिरफ्तार कर लिया है। SP रीष्मा रमेशन ने कहा कि “जमीन विवाद में ही जसीमुद्दीन की हत्या की गई थी।” चार फीट की ज़मीन ने छीन ली एक ज़िंदगी और दो घर बर्बाद कर दिये।
महज चार फीट रास्ते के लिए क’टवा डाला जिंदा इंसान
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





