अफसरों संग बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची गढ़वा जेल, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : बीती रात गढ़वा जेल में अचानक रेडकी गई। सदर SDM सह जेल सुपरिटेंडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई रात लगभग 11 बजे शुरू हुई। सुरक्षा जांच में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल रहे। टीमों ने जेल के सभी वार्डों, बैरकों, कक्षों और अन्य हिस्सों की जांच की। इस दौरान कैदियों की संख्या को रजिस्टर से मिलान किया गया और प्रत्येक वार्ड की व्यवस्था देखी गई। छापेमारी लगभग 45 मिनट तक चली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

SDM संजय कुमार ने बताया कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण समय-समय पर किये जाते हैं, और यह कार्रवाई DC और SP के निर्देश पर की गई थी। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित हों। सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच हो, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, CCTV मॉनिटरिंग सख्ती से की जाये और जेल में प्रवेश करने वाली वस्तुओं की सघन स्क्रीनिंग की जाये। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जेल प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। SDM ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की औचक छापेमारियों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों और अनुशासनहीनता की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...