Giridih : गिरिडीह पुलिस और CRPF ने खुखरा थाना क्षेत्र के पारसनाथ-भालकी पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के छुपाये गये भारी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। SP डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 303 और .22 राइफल, ग्रेनेड, SLR ग्रेनेड प्रोजेक्टर, चार्जर क्लिप समेत कई प्रतिबंधित सामग्रियां जब्त की गईं। अभियान के दौरान पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बी.डी.डी.एस. तकनीक का इस्तेमाल कर गड्ढों में छुपाये गये हथियारों का पता लगाया। बरामद सामग्रियों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, CRPF के कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह और सहायक कमांडेंट C.A. तोम्बा सिंह शामिल थे। गिरिडीह पुलिस का यह कदम नक्सलियों की सक्रियता को रोकने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा हथियार छींटने जैसा कदम माना जा रहा है।
बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों की लिस्ट
01. 303 BOLT ACTION SINGLE SHOT RIFLE 11 NOS.
2. .22 RIFLE 09 NOS.
03. GRANDE 06 NOS.
04. SLR GRANDE PROJECTOR 01 NOS.
05. AMN BOX 01 NOS.
06. CHARGER CLIP 30 NOS.
07. ELECTRIC COPPER WIRE। 02 BDL












