spot_img
spot_img

प्रेम, ईर्ष्या और खू’न से सनी भयानक रात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रात की चुप्पी में मेंडू का रेलवे स्टेशन सिसक रहा था। हवाओं में अजीब सी सनसनाहट थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों ने रेलवे लाइन किनारे फेंके दो बोरों को देखा, तो पूरे गांव की रूह कांप उठी। बोरों से रिसता खून चीख-चीखकर कह रहा था, इश्क का सौदा मौत से हुआ है। कपिल, जिसकी आंखों में अब भी सपनों की एक आखिरी चमक बची थी, अब वो खामोश पड़ा था। उसका सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से फेंक दिया गया था। और कातिल…? कोई दुश्मन नहीं, कोई बाहरी नहीं, बल्कि वही जिनके साथ वह एक दौर में हंसता, सपने बुनता था, कक्षा नौवीं और बारहवीं के छात्र। एक लड़की से प्यार की वह आग जिसने एक मासूम दिल को जलाकर राख कर दिया। 12वीं के छात्र का दिल उसी लड़की के लिये धड़कता था, जिस पर कपिल भी जान छिड़कता था। मगर जब कपिल ने उसे लड़की से दूर रहने की धमकी दी, तो वह प्यार आग बन गया, और आग बन गई खूनी साजिश। बीते बुधवार की रात मेंडू स्टेशन के पास एक अधबने मकान में शराब की महफिल सजी। कपिल को बुलाया गया, धोखे के प्याले में मौत परोसी गई। नशे में धुत कपिल को पहले लोहे के सरिया से पीटा गया और फिर आरी से उसका गला रेत दिया गया। इसके बाद शव को बोरे में ठूंसा गया और रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। इधर, यूपी की हाथरस पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कातिल छात्रों को पकड़ लिया। हत्या में प्रयुक्त आरी, सरिया, धातु के टुकड़े और शराब की बोतलें बरामद हो चुकी हैं। वहीं, फरार दो की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...