गढ़वा में सुनहरा सफर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद के निर्देशन में DLSA गढ़वा ने दिव्यांगजन अधिकार और उनके सम्मान के इस महाअभियान में एक नया अध्याय जोड़ दिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस वेबिनार में गढ़वा DLSA ने दिल और दिमाग दोनों से भाग लिया ताकि देश के हर कोने तक यह संदेश पहुंचे कि दिव्यांगजन समाज का बोझ नहीं, उसकी रीढ़ हैं।

DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा के नेतृत्व में प्राधिकार लगातार दिव्यांगजनों को मुफ्त कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं तक पहुंच, स्थानीय प्रशासन और NGOs के साथ मिलकर समन्वय, आने वाले दिनों में विशेष कानूनी जागरूकता शिविरों की तैयारी में जुटी है। वेबिनार में सचिव सहित सभी LADCS और VLVs ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजना लकड़ा ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में 7 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल व गर्म कपड़ों का वितरण कर एक अनूठा मानवीय स्पर्श दिया। DLSA सचिव स्वयं दूबे मरहटीया गांव पहुंचीं और वहां 3 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल व गर्म वस्त्र सौंपे। वहीं, DLSA टीम ने अस्पताल परिसर में एक विशेष शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं और कानूनी मदद के विकल्पों के बारे में अवगत कराया।

वेबिनार की मुख्य बातें

  • दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बेहतर पालन पर गहन विमर्श
  • शिक्षा व रोजगार में आरक्षण के ठोस प्रावधानों पर चर्चा
  • सरकारी भवनों से लेकर न्यायालय तक—सुगम्यता को अनिवार्य बनाने पर जोर
  • कानूनी सहायता की सरल एवं सुलभ व्यवस्था पर विशेष फोकस
  • समाज के नज़रिये में बदलाव लाने और संवेदनशीलता बढ़ाने का आह्वान

इस चर्चा में DLSA गढ़वा की सक्रियता ने साफ कर दिया कि जिले में दिव्यांगजनों के अधिकार सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि व्यवहारिक हकीकत बन रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...