बिशप हार्टमैन में क्रिसमस की झलक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”प्रभु यीशु मसीह ये संदेश दे गये कि हमें प्रेम से रहना है। क्षमा करना चाहिये और भाईचारागी के साथ रहना चाहिये। क्रिसमस का पर्व शांति एवं प्रेम का प्रतीक है। इसे बड़े उत्साह और उमंग से मानना चाहिये।” यह कहना है रांची के बिशप हार्टमैन एकेडमी+2, आरागेट नामकुम के उप प्रधानाचार्य फादर ज्योति प्रकाश तिग्गा का। मौका था स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव और क्रिसमस उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम का। इसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसमें वेलकम सोंग, प्रेयर डांस, क्रिसमस एक्ट, एंजेल डांस, फैंसी ड्रेस डांस, नागपुरी डांस और फ्यूजन डांस खास रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर एवं राष्ट्रीय गान गाकर शुरू किया गया।

बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा फूड स्टॉल्स भी लगाये गये थे। बच्चों के गार्जियन भी इस यादगार लम्हे के गवाह बनें। मौके पर मौजूद शिक्षिका अंकिता श्री और रोमा शिकिता कुजूर ने इस प्रोग्राम की तैयारी के बारे में बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिशप हार्टमैन के फादर प्रिंसिपल ऑस्वल्ड माडथा, वाइस प्रिंसिपल फादर ज्योति प्रकाश, उपेंद्र मंडल, माइकल आचार्य, अंकित रोशन, कृष्ण कुमार, मिताली भौमिक, किरण टोप्पो, मीरा कुमारी, रोमा शिकिता कुजूर और अंकिता श्री एवं अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...